बुधवार 30 सितंबर 2026 - 09:19
इस्लामी जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में ‘बेसत-ए उम्मते मोहम्मद’ का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा

क़ादेमून विश्व मंच ने घोषणा की है कि ‘बेसत-ए उम्मते मोहम्मद’ का तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इस्लामी जगत के विभिन्न वैचारिक और राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े विद्वानों, उलेमा और नेताओं की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, क़ादेमून विश्व मंच ने बताया कि ‘बेसत-ए उम्मते मोहम्मद’ का तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इस्लामी जगत के विभिन्न वैचारिक और राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े विद्वानों, उलेमा और नेताओं की मौजूदगी में आयोजित होगा।

यह सम्मेलन बुधवार, 30 सितम्बर 2026 को तेहरान के समयानुसार रात 8 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें इंडोनेशिया, लेबनान, मलेशिया, भारत, इराक, फिलिस्तीन, पाकिस्तान और ईरान सहित विभिन्न देशों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।

सम्मेलन में वक्ताओं में इंडोनेशिया के नहदतुल उलमा संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर दीन शम्सुद्दीन, लेबनान के इस्लामिक एक्शन फ्रंट के महासचिव शेख ज़ुहैर जुऐद, मलेशिया के इस्लामी संगठनों की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. अज़मी अब्दुल हमीद, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मुतासिम खान, इराक की मजलिस-ए-रिबात मोहम्मदी के प्रवक्ता शेख कामिल अल-फहदावी, फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के आधिकारिक प्रवक्ता मोहम्मद हाज मुसा, पाकिस्तान के फिलिस्तीन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. साबिर अबू मरियम, हार्मोज़गान के ओज़ के इमामे जुमा शेख मोहम्मद ज़मान ज़मानी, राजनीतिक विज्ञान एवं विचार शोध संस्थान के प्रमुख डॉ. मुख्तार शेख हुसैनी और गुलिस्तान प्रांत के धार्मिक विज्ञान के शिक्षक आखुंद इसामुद्दीन गोगलान शामिल हैं।

इसके अलावा भारत, इराक, फिलिस्तीन और पाकिस्तान के इस्लामी आंदोलनों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में इस्लामी उम्मत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

इस सम्मेलन का संचालन क़ादेमून विश्व मंच के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन रसूल बाक़ेरी करेंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंटरनेट नेटवर्क ‘सफ़ीर’ के माध्यम से किया जाएगा।

इस्लामी जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में ‘बेसत-ए उम्मते मोहम्मद’ का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha